फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मीडिया सेंटर, वीआईपी लाउंज और पीएमओ टेंट में सुविधाओं पर चला काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जनसभा स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां विभिन्न व्यवस्थाओं को तेजी से पूरा करने में जुटी हैं। मीडिया, वीआईपी मेहमानों और पीएमओ अधिकारियों के लिए अलग-अलग सुविधाएं तैयार की जा रही हैं ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। रैली स्थल पर बनाए गए मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए अलग से लिखने की व्यवस्था की गई है। यहां टेबल-कुर्सियों के साथ कंप्यूटर भी लगाए गए हैं। वहीं, वीआईपी लाउंज टेंट में भोजन के लिए अलग सेक्शन तैयार किया गया है। सुरक्षा और सुव्यवस्थित आवागमन को ध्यान में रखते हुए अलग बैरिकेडिंग, प्रवेश गैलरी और बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। सभी सेक्टरों में सोफे और कुर्सियां लगाई जा चुकी हैं, जबकि वीआईपी स्टेज पर कुर्सियां लगाने का कार्य अभी शेष है। इसके अलावा मुख्य मंच का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। मंच के पीछे जमीन समतल करने का काम आज पूरा हो जाएगा। पीएमओ अधिकारियों के लिए बनाए गए विशेष टेंट में भी विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें