फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अस्पताल के गायनी वार्ड तक एंबुलेंस का रास्ता बनाने का काम शुरू

Mon, 10 Nov 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी16: नागरिक अस्पताल में गायनी वार्ड तक एंबुलेंस पहुंचाने के लिए शुरू किया सड़क बनाने का
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड तक एंबुलेंस का रास्ता बनाने का काम शुरू हो गया है। दो माह पहले यह काम बंद हो गया था। यह मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

गायनी वार्ड तक एंबुलेंस पहुंचाने के लिए लगभग दो माह पहले नए भवन की सीढ़ियों के पास से रास्ता खोला था। यहां पर दीवार को तोड़कर छोड़ दिया गया था। इसके कारण अस्पताल में बंदर, आवारा कुत्ते व कई बार गोवंश भी जाने का डर रहता था।
इससे अस्पताल में दाखिल मरीजों के लिए परेशानी पैदा हो रही थी। अब अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने इसको गंभीरता से लिया और इस पर काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह काम अब आगामी एक सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद बनी है। अस्पताल के गायनी वार्ड तक यह सड़क लगभग 25 मीटर तक ही बनानी थी। इसमें पीडब्ल्यूडी ने लापरवाही बरतते हुए काम शुरू नहीं किया था। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन ने भी संबंधित विभाग को काम शुरू करने के लिए पत्र लिखा था।
गायनी वार्ड तक सड़क बनवाने के लिए डीजी हेल्थ ने दौरे के दौरान निर्देश दिए थे। उस समय इस काम को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर उस दौरान अस्पताल प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया था ताकि उनके नक्शे के अनुसार सड़क बने। अब दो लगभग दो माह तक यह योजना ठंडे बस्ती में रही लेकिन अब इस पर काम शुरू हो गया है।



गर्भवतियों को मिलेगी सुविधा

अब तक एंबुलेंस को नए भवन में बने सीटी स्कैन सेंटर के पास ही रोका जा रहा है। जहां से महिलाओं को स्ट्रेचर से गायनी वार्ड तक ले जाना पड़ता है। यह रास्ता भी गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा सुरक्षित नहीं है। अब यहां पर सड़क बनने से महिलाओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।



वर्जन

अस्पताल में गायनी वार्ड तक एंबुलेंस ले जाने के लिए नए भवन की सीढ़ियों के पास काम शुरू कर दिया है। आगामी एक सप्ताह से पहले ही काम को पूरा कर दिया जाएगा।-डाॅ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें