फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती से ही सुरक्षित होंगे महिलाओं के अधिकार : सविता

विज्ञापन
25जेएनडी38: बैठक में मौजूद संगठन सदस्य। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुधवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने एक कार्यशाला का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष आशा की अध्यक्षता व जिला सचिव कोशिगन के संचालन में हुई। बैठक में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

राज्य अध्यक्ष सविता ने कहा कि वर्तमान दौर में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं पर होते हमलों के खिलाफ एक मजबूत संगठन खड़ा करना अनिवार्य हो गया है। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें।
राज्य महासचिव उषा सरोहा ने जींद जिले में सदस्यता अभियान को तेज करने पर जोर दिया और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। कार्यशाला में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बूथ और वार्ड स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा जिसमें युवा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही, आठ मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस और 12 मार्च को संगठन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नूतन, सुशीला, गीता और कमलेश सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें