फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनपार बनेगा महिला कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। उचाना कलां से विधायक व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचकुला में क्षेत्र के गांव व जोन प्रभारियों के साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। जिला प्रधान कृष्ण राठी ने बताया कि दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अलेवा व छात्तर गांवों में महिला कॉलेज बन चुके हैं। उचाना में भी महिला कॉलेज है, ऐसे में लाइन पार दुर्जनपुर, काकड़ोद सहित अन्य किसी भी गांव में महिला कॉलेज बनाया जाएगा। इसके लिए गांव जमीन देगा।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार नीलोखेड़ी में पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षण देने के लिए संस्थान है, ऐसा ही एक रूलर इंजीनियरिंग कॉलेज उचाना विधानसभा क्षेत्र में बनाया जाएगा। यहां पर कम खर्च पर कैसे गांव का ज्यादा विकास हो सके, इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। करसिंधु, खेड़ी मंसानिया, बधाना, डूमरखां, कटवाल में इसको लेकर जमीन देखी गई है। इस दौरान कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, जिला प्रधान कृष्ण राठी, हलका जेजेपी प्रभारी प्रोफेसर जगदीश सिहाग, भलेराम श्योकंद, राजबीर भौंगरा मौजूद रहे।
हलके में लद्यु उद्योग करेंगे स्थापित
चौटाला ने कहा कि उनके विभाग द्वारा एक सर्वे करवाया गया। इसमें पाया गया गया उचाना हलके के अलेवा ब्लॉक में जूते-चप्पल बनाने की लघु इकाइयां ज्यादा हैं। एक लघु उद्योग स्थापित करेंगे जहां पर सभी एक जगह पर जूते-चप्पल की फैक्टरी लगा सकें। ऐसे ही हमारे यहां दुग्ध डेयरी ज्यादा हैं। दूध से बनने वाली वस्तुओं की सप्लाई कर सकें, इसको लेकर भी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

70 करोड़ रुपये से बनाई गई सड़क
राठी के अनुसार उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उचाना हलके में अब तक 97.17 किलोमीटर सड़क निर्माण पर 70 करोड़ से अधिक की राशि खर्च हो चुकी है। नहरी विभाग के रजबाहे पर 113 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें