फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिलाओं ने लिया कस्टम ज्वेलरी का प्रशिक्षण

Wed, 08 Oct 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का गांव राजगढ़ ढोबी में चल रहे 14 दिवसीय कस्टम ज्वेलरी कोर्स का बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें 35 महिलाओं ने भाग लिया। सुखबीर सिंह दहिया ने कहा कि आज फैशन का युग है और इस युग में कस्टम ज्वेलरी का महत्वपूर्ण स्थान है। कोर्स के माध्यम से महिलाएं फैशनेबल आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाकर अपना भविष्य बना सकते हैं। इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप खुद का कार्य शुरू कर सकते है और दूसरों को रोजगार प्रदान कर सकते हैं। यदि उन्हें ऋण की आवश्यकता है तो वे इस प्रमाण पत्र के आधार पर विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। बैंक से ऋण लेकर भी स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें