जनस्वास्थ विभाग के सामने मटका फोड़ती महिलाएं। संवाद
नरवाना। इस्माइलपुर गांव की महिलाओं ने सोमवार को पीने के पानी की समस्या को लेकर पब्लिक हेल्थ गेट पर मटका फोड़कर प्रदर्शन किया। बाद में समस्या को लेकर एसडीओ नवीन कुमार को ज्ञापन सौंपा। एसडीओ पब्लिक हेल्थ नवीन कुमार को ज्ञापन सौंपते समय महिलाओं ने समस्या बताते हुए कहा की उनके गांव में पीने की पानी की समस्या बनी हुई है गांव में कई-कई दिनों में पानी की सप्लाई आती है आए दिन गर्मी बढ़ती जा रही है, जिससे गांव वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पानी की समस्या को सुलझाने को लेकर महिलाओं ने कहा की गली में पानी की पाइप लाइन बिछाई जाए ताकि जलघर से बूस्टिंग स्टेशन तक कि बंद पाइप लाइन चालू हो सके, जिससे गांव में काफी समस्या का समाधान हो जाएगा। एसडीओ पब्लिक हेल्थ ने महिलाओं को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इस मौके पर महिलाओं में संतोष, सुनीता, सरोज, कमलेश, रेशमा, दर्शन, अनीता, दर्शना देवी, ज्योति आदि मौजूद रहीं।