फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिलाओं ने व्रत रख किया पूजन, आज रंगोत्सव

Wed, 08 Mar 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

झज्जर। जिले में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंगलवार को जहां होलिका पूजन और देर शाम दहन किया गया। वहीं बुधवार को रंगों का पर्व दुल्हेंडी धूमधाम सें मनाया जाएगा। जिले में करीब 300 स्थानों पर पेड़ों की टहनियों से होलिका बनाई गई। सुबह से ही जिलेभर में होलिका पूजन किया गया। महिलाओं ने परिवार में सुख समृद्धि के लिए व्रत रखा।
हर तरफ महिलाओं द्वारा पूजन करने जाते समय होली पर गाए जा रहे मंगलगीत सुनाई पड़ रहे थे। घरों से सज-धज कर निकली महिलाएं होलिका पूजन स्थल पर एकत्रित हुई और परंपरागत तरीके से पीलिया ओढ़ कर होलिका का पूजन किया। महिलाओं के हाथों में गोबर से बनी बड़कले की मालाएं, बिस्कुट व चॉकलेट की मालाओं के अलावा नारियल व अन्य पूजा का सामान था। शहरों के अलावा गांवों में भी होलिका दहन स्थल पर महिलाओं की खासी भीड़ नजर आई। महिलाओं ने होलिका व भक्त प्रहलाद को याद किया। जहां महिलाओं ने होलिका पूजन कर परिक्रमा लगाई। होली चौक पर सुबह से ही महिलाएं पूजन के लिए निकलनी शुरू हो गई और ये सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा।
विज्ञापन

लकड़ियों व उपलों से बनाया गया होली का प्रतीक
जिले में कीकरों व लकड़ियों से होलिका का प्रतीक बनाया गया था। उनके चारों तरफ उपला लगाए हुए थे। इन्हीं पूजा स्थलों पर पूजन करने आई महिलाओं ने घर से लाई गोबर की बड़कलों की मालाएं चढ़ाई, देर रात को होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के समय लोग नारियल,गेहूं की बालिया भूनते है। लोगों की मान्यता है की नारियल व गेहूं की बालियों को होली दहन की आग में पकाने के बाद खाना स्वास्थ्य के लाभदायक बताया गया है।

होली के त्योहार पर गुलजार रहे बाजार
होली के त्योहार पर बाजार गुलजार रहे। बच्चे, युवा व बुजुर्ग पिचकारी, रंग व गुलाल खरीदते नजर आए। बच्चों ने भी जमकर होली पर्व पर धमाल मचाने के लिए खरीदारी की। बाजार के अलावा शहर के आंबेडकर चौक ,पुराना बस अड्डा, छिकारा चौक, बीकानेर चौक, सिलानी गेट, चोपटा बाजार के अलावा अन्य स्थानों पर दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने का मिली।
हुड़दगियों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
होली के त्योहार पर रंग में भंग डालने वालों पर पुलिस सख्ती से पेश आएगी। हुड़दंगियों से निपटने के लिए एसएचओ कर्मबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल बाजार में पैदल व राइडर व जिप्सी से गश्त करने का काम कर रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर
शहर के सामान्य अस्पताल के अलावा जिले की सीएचसी व पीएचसी व आपातकालीन सेवाएं लगा दी गई हैं। सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी में भी दुल्हेंडी में घायल व चोटिल होने वालों के लिए विशेष तौर पर स्वास्थ्यकर्मी नियुक्त कर दिए गये हैं। सामान्य अस्पताल के एमएस डॉ नरेश दहिया ने बताया कि कोई भी एमरजेंसी होने पर तीन चिकित्सकों को एक कॉल करे तुरंत बुलवा लिया जाएगा। दुल्हेंडी के त्योहार पर लड़ाई झगड़ों की संभावना ज्यादा रहती है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है।










- होलिका दहन के अवसर पर महिलाओं की प्रतिक्रियाएं
होली कर दिन हमारा सबसे बड़ा त्योहार है। होली को हमें अपनी दुर्भावानाएं को होली की आग में जला देना चाहिए।
होली में हुड़दंग से बचना चाहिए।
गीता देवी ।
होलिका पूजन किया गया हे परिवार के सदस्य पहुंचे है । महिलाएं अपनी मनोकामनाओं को पूरी करने के लिए व्रत करती है ओर सुख-समृद्धि की कामना कर रही है।
स्वीटी। हमे रंगो का त्योहार होली बड़े ही प्रेमभाव से मनाना चाहिए। होली पर हुड़दंग करने से बचना चाहिए। इस त्योहार पर हमें आपसी भाईचारे का संदेश देना चाहिए।
विज्ञापन

वर्षा ।
होली रंगों का त्योहार है इस त्योहार को प्रेम व सद्भाभाव से मनाने की जरूरत है। लोग शराब व अन्य नशीले पदार्थो का सेवन इस दिन करते है जोकि रंग में भंग डालने का काम करते है।
संतोष देवी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें