फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफीदों रोड पर शराब ठेका खोलने के विरोध में महिलाओं ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों रोड पर हिंदू कन्या कॉलेज के पास शराब ठेेका खोलने के विरोध में सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे महिलाओं ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन महिलाएं नहीं मानी। लगभग डेढ़ घंटे महिलाएं यहां से शराब का ठेका हटवाने का आश्वासन मिलने पर जाम खोलने को राजी हुई।
विज्ञापन

दरअसल शराब का ठेका पहले सफीदों गेट के पास खुला हुआ था। अब इसे शिफ्ट करके सफीदों रोड पर किया गया था। जैसे ही इसकी सूचना आसपास की कॉलोनियों की महिलाओं को लगी तो उन्होंने इसका विरोध करते हुए जाम लगा दिया। महिलाओं का कहना था कि यहां शराब का ठेका खुलने से कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं को परेशानी होगी। नियमों के अनुसार भी शिक्षण संस्थान के पास शराब ठेका नहीं खोला जा सकता लेकिन आबकारी विभाग की मिलीभगत से ऐसा हो रहा है। उन्होंने इसे तुरंत बंद करवाने की मांग की। महिलाएं सड़क पर ही चारपाई डालकर जाम लगाकर बैठ गई। जाम की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने की कोशिश की। इस पर महिलाएं नहीं मानी और मौके पर ही आबकारी विभाग के अधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़ी रही, लेकिन विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। लगभग 12 बजे पुलिस के बार-बार ठेका यहां से हटवाने का आश्वासन देने पर महिलाएं मान गईं।
वाहन चालकों व राहगीरों के लिए बनी परेशानी
महिलाओं द्वारा रास्ता जाम करने के कारण इस रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों व राहगीरों को लिए लगभग डेढ घंटा तक परेशानी बनी रही। जिसके चलते वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से अपने वाहन गुजारने पड़े।
विज्ञापन

महिलाओं ने सफीदों रोड पर जाम लगा दिया था। सफीदों रोड पर शराब ठेका खुलने का महिलाएं विरोध कर रही थी। आबकारी विभाग के अधिकारियों से बातचीत करके इस ठेके को यहां से हटवाने का आश्वासन दिया तो महिलाओं ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

-वीरेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें