फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 1.80 लाख आय तक वाले परिवारों की महिलाओं को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के फेस-2 में अब एक लाख रुपये के बजाय 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों की लड़कियों और महिलाओं को भी 2100 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
विज्ञापन

एडीसी प्रदीप कुमार ने बताया कि योजना के फेस-2 का शुभारंभ मुख्यमंत्री की ओर से 17 सितंबर को सेवा दिवस के अवसर पर महेंद्रगढ़ जिले से किया जाएगा। योजना के पहले चरण में एक लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों की 23 से 59 वर्ष की पात्र महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जा रही है।
अब आय सीमा बढ़ने से अधिक परिवारों की पात्र महिलाएं योजना से जुड़ सकेंगी। उन्होंने बताया कि एक परिवार में एक से अधिक पात्र लड़कियां या महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं। इसके लिए परिवार पहचान-पत्र में सभी पात्र महिलाओं का सही और पूर्ण विवरण, विशेषकर बैंक खाते से संबंधित जानकारी, सत्यापित होना जरूरी है।
विज्ञापन

महिला एवं लड़कियां दीन दयाल लाडो लक्ष्मी एप के माध्यम से 17 सितंबर से पंजीकरण कर सकती हैं। उन्होंने पात्र महिलाओं से अपील की कि पंजीकरण से पहले परिवार पहचान-पत्र में अपना आवश्यक विवरण और बैंक खाते की जानकारी जांचकर उसे अपडेट करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें