फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तहसील कार्यालय में महिलाओं ने पौधरोपण कर मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Mon, 09 Mar 2026 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
8जेएनडी23: तहसील परिसर में पौधारोपण करती महिलाएं। स्रोत महिलाएं
विज्ञापन
जुलाना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जुलाना की तहसील कार्यालय परिसर में महिलाओं ने पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साह के साथ पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पौधों को तिलक लगाकर उन्हें संरक्षित रखने का प्रतीकात्मक संदेश भी दिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में आरोग्यम अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. योगेश नांदल ने शिरकत की।
उन्होनें कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और इन्हें बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं और उनकी सही तरीके से देखभाल की जाए तो पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण और घटते पेड़-पौधों के कारण पर्यावरण संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
महिलाओं को सम्मान और समान अवसर मिलना समाज की प्रगति के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर संजीत कौशिक, डॉ. हर्षिता अहलावत, राजबीर भारद्वाज, अंतिमा शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें