08जेएनडी25-जस्ट फूड स्टाल उद्यमी के प्रक्षिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रशिक्षणार्थी और अन्य।
जींद। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से राजकीय कन्या महाविद्यालय में चलाये गए 12 दिवसीय जस्ट फूड स्टाल उद्यमी के प्रक्षिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। इस कार्यक्रम में 34 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि मोहित ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि आज के युग में महिलाएं अपना रोजगार करके आगे बढ़ रही है और कितने बड़े स्तर तक अपना काम बढ़ाया है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं प्रशिक्षण लेकर करने के बाद सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों के तहत सब्सिडी वाला लोन लेकर अपना काम शुरू कर सकती हैं। संवाद