फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी सप्लाई होने पर महिलाओं ने हाईवे जाम किया

विज्ञापन
दिल्ली पटियाला हाईवे पर अवरोध डालकर जाम लगातीं बेलरखा गांव की महिलाएं। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
बेलरखा गांव की एक बस्ती की महिलाओं नेे बुधवार को दिल्ली-पटियाला हाईवे पर इसलिए जाम कर दिया, क्योंकि उनके घरों में दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। जाम लगाने की वजह से वाहन चालकों को 10 मिनट तक परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं की बात जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से करवाई तो फोन पर ही एसडीओ सतीश कुमार ने आश्वासन दिया कि गांव में जहां गंदा पानी आ रहा है, वहां पाइप लाइन की जांच करवाकर समस्या दूर की जाएगी। वहीं महिलाओं ने कहा कि पिछले कई दिनों से उनके घरों में दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। इससे उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इस बारे में जब जलघर के कर्मचारियों को शिकायत दी जाती है तो वे कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। अधिकारी भी उनकी समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं, जिसकी वजह से उन्हें मजबूरन जाम लगाना पड़ा। इस दौरान महिला संतरो, सरबती, गेजो, केलो, सरोज ने कहा कि अगर अब भी हमारी समस्या का सामधान नहीं होता है तो हम फिर से सड़क पर जाम लगा देंगे। इसके लिए प्रशासन के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें