फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लड्डू गोपाल की पोशाक तैयार कर आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं

Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी07: लड्डू गोपाल पोशाक तैयार करती सरोज मेहरा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। मन में अगर चाह हो तो अपनी जिंदगी संवारी जा सकती है। कुछ ऐसा ही किया धमतान साहिब की दस महिलाओं ने। वे छह माह पुरानी सामाजिक संस्था सरोज मेह राह ग्रुप फाउंडेशन से जुड़ी और अब लड्डू गोपाल की आकर्षक गोटेदार पोशाक तैयार कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। उनके बनाए गए पोशाक की मांग नरवाना, टोहाना की बाजारों से लेकर मथुरा-वृंदावन तक है। प्रत्येक महिला प्रतिदिन पांच सौ रुपये कमा लेती है।
सामाजिक संस्था सरोज मेह राह ग्रुप फाउंडेशन से जुड़ी महिलाएं छह माह से लड्डू गोपाल की अलग-अलग आकार की आकर्षक पोशाक तैयार कर रही हैं। उनकी टीम को कान्हा एवं राधा की पोशाक बनाना अच्छा लगता है। उनके पास 100 से 500 रुपये तक की पोशाक उपलब्ध है, जबकि नरवाना के आसपास के क्षेत्रों में 200 से 300 रुपये तक की पोशाक की अधिक मांग है। महिलाओं की ओर से तैयार कान्हा की पोशाक की मांग मथुरा और वृंदावन में भी है। यहां इन पोशाक की मुंह मांगी कीमत मिल रही है। इस कार्य से प्रतिदिन टीम की प्रत्येक महिला 500 से 600 रुपये की कमा रही हैं। अगर देखा जाए प्रत्येक महिला महीने में पंद्रह से 18 हजार रुपये कमा रही है जिससे परिवार का खर्च निकल रहा है।
विज्ञापन


बाक्स

पोशाक के साथ तैयार करती हैं आकर्षक झूले, आसन और भोग की थाली

धमतान साहिब की महिलाएं फैंसी पोशाक, जरी वाली पोशाक, लड्डू गोपाल का ट्रेवलिंग बैग, मंदिर के पर्दे, आसन, लड्डू गोपाल के इंडोर गेम, खिलौने, फैंसी झूले, कोलकाता के मोती के झूले, फैंसी फूल बंगले, गाय-बछड़े के सेट, भोग की थाली, माखन मटकी, बच्चों की श्रीकृष्ण-राधा की ड्रेस भी तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन


बाक्स

सिलाई का काम भी बढ़ा

लड्डू गोपाल की रेडिमेड पोशाक खरीदने के अलावा श्रद्धालु खुद अपनी पसंद के कपड़े देकर लड्डू गोपाल की पोशाक तैयार कराते हैं। लड्डू गोपाल बुटीक संचालक सरोज मेहरा ने बताया कि प्रतिदिन दो से तीन महिलाएं स्वयं की पसंद का कपड़ा, घोटा व दूसरे सामान देकर कान्हा की पोशाक तैयार कराती हैं। उनके अनुसार औसतन एक ड्रेस की सिलाई 50 से 100 रुपये तक होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें