पुसंवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले की सीआईए टीम ने नरवाना से चोरी की चार बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भगत सिंह कॉलोनी निवासी सोनू के रूप में हुई है।
सीआईए नरवाना के प्रभारी एएसआई सुखदेव ने बताया कि उनकी टीम मुख्य सिपाही हरदीप के नेतृत्व में शनिवार को बाइक चोरों की तलाश में शहर में मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि भगत सिंह कॉलोनी निवासी सोनू बाइक चोरी करता है और वह चोरी की बाइक पर आने वाला है। सीआईए टीम ने नाकाबंदी कर तलाशी लेनी शुरू की। कुछ देर बाद आरोपी काले रंग की बाइक पर आता नजर आया। पुलिस को देख वह बाइक मोड़कर जाने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास मिली बाइक चोरी की थी। चेसिस नंबर मिलान करने पर पता चला कि मुदई रामफल निवासी फरैन कलां की बाइक वर्ष 2022 में चोरी हुई थी और सदर थाना नरवाना मामला दर्ज हुआ था। सीआईए टीम ने पूछताछ की गई तो आरोपी ने नरवाना, कैथल और सतराणा (पंजाब) से चार बाइक चोरी करने की बात कबूल की है। सीआईए टीम ने आरोपी की निशानदेही पर आरोपी के घर से चोरी की तीन और चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।