फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेयजल संकट को लेकर महिला खाली मटके लेकर पहुंची जलघर

Sun, 05 Jul 2026 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी17-पीने के पानी की मांग को लेकर जलघर पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जींद। पेयजल समस्या को लेकर थुआ गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को जलघर पर पहुंचकर सरकार और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही जलापूर्ति विभाग के जेई मौके पर पहुंचे और समाधान करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

शनिवार को महिलाएं खाली मटके लेकर जलघर पहुंची। इस दौरान ग्रामीण कपिल, गोलू, सुरेश, प्रदीप, कुलदीप, मोहन, आर्यन, ओम नंबरदार ने बताया कि जलघर में करीब तीन-चार दिन से मोटर जली हुई है लेकिन अधिकारियों के पास समस्या का समाधान कराने के लिए फोन करते हैं तो उनके फोन तक नहीं उठाए जाते।
इस कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लाले पड़े हुए हैं। यही नहीं जलघर में रखी मोटर तथा स्टार्टर काफी समय से जर्जर होने पर अवगत करवाया हुआ है लेकिन अधिकारी उनकी बातों की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। जलघर में फिलहाल एक ही मोटर से काम चलाया जा रहा है जिससे पूरे गांव की पीने के पानी की आपूर्ति पूरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

गांव में प्रति काॅलोनी चार से पांच दिन में ही पीने का पानी मिल रहा है। पीने के पानी के लिए ग्रामीण खेतों का रुख कर रहे हैं। इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से मोटर को ठीक करवाने तथा खराब हो चुके उपकरणों को जल्द ठीक करवाने की मांग की है।

जलापूर्ति विभाग के जेई गोविंद ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सोमवार तक का समय दिया है। यदि इसके बाद भी समाधान नहीं होता तो ग्रामीण दोबारा से प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

- राजेश, सरपंच प्रतिनिधि, थुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें