फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिलाओं और बच्चों ने रंग, गुलाल और फूलों की होली खेली

विज्ञापन
25जेएनडी35 :होली महोत्सव में उपस्थित महिलाएं। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। गांधी नगर स्थित सेवा सदन में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की महिला विंग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ब्रज रसामृत एवं होली महोत्सव बुधवार को संपन्न हुआ। इस दौरान रंग, गुलाल और फूलों की होली खेली गई।
विज्ञापन

महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। आम आदमी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रजनीश जैन, महिला विंग की प्रधान पुष्पा अग्रवाल, मोनिका, मंजू सिंगला, शीतल, रेनू गर्ग, मीनाक्षी, मोनिका कविता मौजूद रही। महोत्सव में मथुरा से पधारे प्रसिद्ध कथा व्याख्याता अक्षित लाडली शरण ने ब्रज रसामृत पर भावपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया। राधा-कृष्ण की झांकी के समक्ष कथा वाचन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें