जुलाना। जुलाना थाना में महिला के परिवार पर हमला करने के आरोप में दर्जनभर लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
रोहतक निवासी महिला मनीषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने आठ जून को जुलाना थाना में एक मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में जांच अधिकारी पूनम ने उसे नौ जून को जुलाना थाना में बुलाया था। वह अपने परिवार के साथ थाना में पहुंच गई थी। उसने थाना में आने के बाद जांच अधिकारी पूनम को फोन किया तो उसने बताया कि वह आधे घंटे तक थाने में पहुंच जाएगी। इसलिए वह उसका थाने में ही इंतजार करे। तभी उसके परिवार पर राजबीर, अजय, सन्नी, मनीष, कांता, अंगूरी, दलबीर, जगबीर, राजेश, आनंद, आशीष और 15-20 अन्य ने हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। जुलाना थाना पुलिस ने राजबीर, अजय, सन्नी, मनीष, कांता, अंगूरी, दलबीर, जगबीर, राजेश, आनंद, आशीष को नामजद कर 15-20 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद