फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिजली चोरी पकड़े गए बिजलीकर्मियों से हाथापाई

Wed, 03 Jul 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। धर्मगढ़ बोहली गांव में बिजली चोरी का मामला पकड़े गए कर्मचारियों के साथ मकान मालिक व उसके परिजरों ने हाथापाई की। बिजली कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि गांव के सरपंच ने उनके साथ गाली-गलौज किया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर गांव के सरपंच समेत अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बिजली निगम के एसडीओ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिजली निगम की टीम गांव धर्मगढ़ बोहली में बिजली चोरी रोकने गई हुई थी। बिजलीकर्मियों ने गांव के अमनदीप के घर बिजली चोरी को पकड़ा था। इस पर अमनदीप उसका बेटा बिजली कर्मियों से उलझ गया। आरोपियों ने फोरमैन संजय के साथ हाथापाई की और मोबाइल फोन छीन लिया, जिसमें बिजली चोरी की वीडियोग्राफी की गई थी। टीम वहां से निकल कर गांव के बस अड्डे पर पहुंची तो गांव का सरंपच अजीत मिला, जिसने बिजलीकर्मियों के साथ गाली-गलौज की। सदर थाना सफीदों पुलिस ने बिजली निगम एसडीओ की शिकायत पर अमनदीप, उसके बेटे, गांव के सरपंच अजीत के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना सफीदों के जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि सरपंच समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें