नरवाना। गढ़ी एरिया के एक गांव में युवती के मृत मिलने की सूचना पर गढ़ी थाना पुलिस हालात का जायजा लिया। वहीं दूसरी तरफ मायका पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। गांव में बने एक मकान में शुक्रवार को आशु का शव पड़ा हुआ मिला था। इसके बाद इस शव के पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। युवती की सास की मानें तो उनका कहना है कि जब वह कमरे में गई तो वह लेटी हुई पड़ी थी, लेकिन इसके उलट मायका पक्ष का भी आरोप है कि बेटी की हत्या की गई है। गढ़ी थाना प्रभारी विक्रम का कहना है कि पुलिस को युवती के शव की सूचना मिली थी उसके बाद बयान लिए गए हैं।