10जेएनडी31-लघु सचिवालय परिसर में चल रहे धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता। संवाद
नरवाना। लघु सचिवालय कार्यालय में किसान मोर्चा का धरना जारी रहा। किसान नेता मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा की जिला कार्यकारिणी में लिए गए फैसले को अमलीजामा पहनाने के लिए तहसील नरवाना की किसान सभा की टीम डॉ. रामचंद्र के नेतृत्व में मास्टर चांद, शमशेर सिंह, शमशेर उर्फ पप्पू और जसविंदर दो दिन से गावों में सदस्यता अभियान जारी रखे हुए हैं, ताकि अपने संगठन की जड़ों को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस संगठन की ग्रामीण कमेटी जितनी मजबूत और सक्रिय होगी, वह संगठन उतना ही अधिक मजबूत होगा। इसलिए घर-घर जा कर किसान सभा की सदस्यता की जा रही है और लोगों को 20 मई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने के लिए तैयार किया जा रहा है। संवाद