फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 8 लाख रुपये लाने के लिए महिला को घर से निकाला, केस दर्ज

Thu, 22 May 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पुलिस ने महिला के पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। शिव कॉलोनी सफीदों निवासी महिला किरण बाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4-5 साले पहले उसकी शादी अजय पुरी वासी बठिंडा के साथ हुई थी। उसके बाद उसका पति, सास राधा रानी और ससुर सुभाष पुरी, देवर राहुल पुरी, ननद पूजा और कविता, मौसी भोली, ताया ससुर राज पुरी उसे दहेज के लिए मारपीट करने लगे। आरोप लगाया कि 28 फरवरी को उसके साथ मारपीट करके उसे और उसके दोनों बच्चों को घर से यह बोलकर निकाल दिया था कि 8 लाख रुपये लेकर आएगी तो ही आना। नहीं तो सुसाइड कर उसका नाम लिख देगा। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति अजय पुरी, सास राधा रानी और ससुर सुभाष पुरी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें