21जेएनडी02-बिरौली गांव में 14 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों के साथ मौजूद मुख्य
जींद। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से गांव बिरौली में चलाए जा रहे 14 दिवसीय कृत्रिम आभूषण बनाने के प्रशिक्षण का समापन हुआ। कार्यक्रम में 34 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब नेशनल बैंक अग्रणी जिला प्रबंधक अनुपम मरांडी ने शिरकत की।
अनुपम ने कहा कि सरकार की ओर चलाई जा रही योजना का लाभ लेकर महिलाएं अपना काम रहीं हैं। प्रशिक्षण देने के बाद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सब्सिडी वाला लोन प्रदान किया जा रहा है।
ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक सुखबीर दहिया ने प्रशिक्षणार्थियों से फीडबैक लिया व बैंकिंग से संबंधित जानकारी प्रदान की। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह और नीलम गुप्ता भी मौजूद रहे।