फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बुग्गी पर बैठी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद-असंध मार्ग पर नगूरां गांव के पास ट्रक की चपेट में बुग्गी के आने से 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बुग्गी को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर शव का जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा मृतक महिला के देवर राजेंद्र के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक नगूरां निवासी महिला के देवर राजेंद्र ने बताया कि उसकी भाभी कैलाशो बुग्गी में पशुओं का हरा चारा लेकर कच्चे रास्ते से नगूरां गांव स्थित जींद-असंध मार्ग को पार कर रही थी। इसी दौरान असंध की तरफ से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने बुग्गी को सीधी टक्कर दे मारी। टक्कर लगने से उसकी भाभी की सड़क पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक बुग्गी को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के शव का जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा नगूरां निवासी मृतक महिला के देवर के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें