जींद। बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारने के आरोप में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जुलानी निवासी बाला ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे अनिल के साथ 13 अक्तूबर को बाइक पर सवार होकर चंद्रलोक कॉलोनी से गेहूं लेकर अपने गांव जुलानी आ रहे थे। जब वे जुलानी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से जितेंद्र उर्फ काला ने अपने ट्रैक्टर को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में सीधी टक्कर मार दी। वह बाइक से नीचे गिर गई और उसे दाहिने पैर में चोट आई। वहीं चालक अनिल को भी चोट आई। जांच अधिकारी एसआई राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक जितेंद्र उर्फ काला को नामजद कर जांच शुरू की है। संवाद