फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेटे के प्रेम विवाह करने पर मां किया अपहरण, लड़की के परिजनों पर आरोप

Sat, 19 Oct 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। रिटोली-मुआना रास्ते पर कार सवार लोगों ने बाइक से जा रहे पुरुष और महिला पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। इसके बाद महिला का अपहरण करने के साथ बाइक भी अपने साथ लेकर गए। सदर थाना पुलिस ने भीरा, सीमा तथा भाना के खिलाफ रास्ता रोककर गाली-गलौज, मारपीट, बाइक छीनने तथा महिला का अपहरण करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


करनाल जिले के बाहरी गांव निवासी सूरजभान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भतीजे बलराज की शादी गांव सिघांना में हुई है। 17 अक्तूबर को वह अपने समधी विनोद से मिलने के लिए गांव सिंघाना आया था। उनके समधी का लड़का नवीन गांव मांडी कजरा निवासी एक युवती से एक सप्ताह पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों सेफ हाउस जींद में रहते हैं। उनकी समधन रानी ने कहा कि उसे अपने बेटे नवीन से मिलना है। उसे कपड़े वगैरह देने हैं। इसके बाद वह अपनी समधन को बाइक पर जींद में बने सेफ हाउस लेकर गया था। वहां पहुंचने पर रानी ने सेफ हाउस के बाहर कुछ आदमी और औरत देखकर कहा कि ये तो लड़की के घरवाले हैं। वहां पर लड़की का पिता भीरा, मां सीमा तथा भाना निवासी सिंघाना खड़े थे। इसके बाद रानी ने उनसे कहा कि यहां से चलते हैं। वह दोनों सिंघाना के लिए चल पड़े। जब वह गांव रिटोली-मुआना रास्ते पर पहुंचे तो एक कार आई और उनकी बाइक के आगे लगा दी। उसमें से दो-तीन आदमी और तीन महिलाएं उतरीं। उनके हाथ में डंडे थे। उन्होंने आते ही उन्हें पीटने शुरू कर दिया। वह जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन उस पर फिर से हमला किया। इससे वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद उसे होश आया तो उसने देखा कि गाड़ी वाले जा चुके थे । वहां पर बाइक और उनकी समध नहीं थी।
उसने आरोप लगाया कि आरोप लगाया कि उनकी समधन और बाइक को भीरा, सीमा तथा भाना अपने साथ ले गए हैं। सदर थाना पुलिस ने भीरा, सीमा और भाना के खिलाफ मारपीट और अपहरण करने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें