फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को नौकरी का झांसा देकर कार्यालय में दुष्कर्म करने पर महिला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

करनाल शहर की निवासी एक महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे नौकरी की तलाश थी। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उसका संपर्क सैनी रामलीला ग्राउंड के निकट रहने वाले व्यक्ति नेम सिंह से हुआ। आरोपी नेम सिंह ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर अमरहेड़ी रोड स्थित अपने प्रॉपर्टी कार्यालय में बुला लिया। जहां पर नेम सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। जांच अधिकारी मीना ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नेम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म करने, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें