फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लेक्चरर महिला के पति ने आत्महत्या कर छोड़ा सुसाइड नोट

Fri, 08 Mar 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्कूल छोड़ने के बहाने कार में स्कूल लेक्चरर पत्नी को कैथल रोड पर ले जाकर गोली मारकर हत्या का प्रयास करने के आरोपी पति ने सायं को खुद सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। जिसमें दो अध्यापकों, सास व साले को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। सदर थाना पुलिस ने मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर चारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ढांडा खेड़ी हाल आबाद शीतलपुरी कॉलोनी निवासी मनोज की पत्नी कुसुम लता राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल किठाना में जूनियर लेक्चरर के पद पर कार्यरत है। बुधवार सुबह मनोज ने अपनी पत्नी कुसुम लता को गाड़ी से गांव किठाना स्कूल में छोड़ने की बात कही और गांव अमरेहड़ी से निकलते ही मनोज ने गाड़ी रोककर अपनी पत्नी पर फायर कर दिया। गोली कुसुम लता के पेट पर लगी। इसके बाद महिला ने पति से कट्टा छीनने का प्रयास किया और वह गाड़ी में गिर गया। इसके बाद पति ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। कुसुमलता द्वारा शोर मचाए जाने पर कैथल रोड से जाने वाली गाड़ियां रुकी तो आरोपी पत्नी को गाड़ी से सड़क पर फेंककर मौके से फरार हो गया।
अब घायल महिला हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। इस घटना को अंजाम देकर आरोपी पति ने गांव में अपने खेतों में जाकर खुद को सीने में गोली मारी। इस दौरान पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला। इसमें मनोज ने अपनी मौत के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया। इसमें गांव कंवारी निवासी साले प्रीतम, सास उर्मील देवी, सौंगरी गांव निवासी अध्यापक जितेंद्र जो कैथल के तारागढ़ स्कूल में पढ़ाता है। इसके अलावा परिजीत प्राध्यापक जो नरवाना के नारायणगढ़ स्कूल में पढ़ाता है। सदर थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता रणधीर की शिकायत व सुसाइड नोट के आधार महिला समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें