फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में महिला की मौत, पुत्र घायल

Thu, 11 Sep 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मणवास मोड़ पर बुधवार शाम को कार की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गांव दुजाना (झज्जर) निवासी कर्मबीर बुधवार को अपनी मां बबली (40) के साथ किसी कार्य के लिए जुलाना आया हुआ था। जब शाम को बाइक से वापस जा रहे थे तो गांव ब्राह्मणवास के निकट एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें मां-बेटा दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

 जहां पर महिला उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें