फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हादसे में महिला की मौत, दो घायल

Thu, 24 Aug 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला, जींद। सांपला बाईपास पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो कार में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। पुलिस ने टाटा 407 चालक जींद के गांव टांडा खेड़ी निवासी विकास के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विकास ने दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार सुबह जींद से मुर्गी लेकर दिल्ली जा रहा था। सांपला बाईपास पहुंचा तो गलत दिशा से एक तेज गति से आई कार ने उसके गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा 407 का अगला हिस्सा टूट गया और कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एक निजी वाहन में लेकर रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हादसे में घायल महिला दुर्गा पुत्री नरेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार चालक कन्नू व अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। कन्नू बवानी खेड़ा का बताया जा रहा है। एक अन्य घटना इस्माईला बाईपास पर हुई। आगे चल रहे एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से हाईवे की टक्कर हो गई। इसमें हाईवा चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें