फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नमो अरिहंताणं नवकार महामंत्र का हुआ जाप

Wed, 23 Aug 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी31: जैन स्थानक में नवकार महामंत्र का जाप करते हुए श्रद्धालु।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। तेरापंथ भवन उचाना मंडी में साध्वी लब्धि प्रभा ठाणे-3 के सान्निध्य में नवकार महामंत्र का जाप हुआ। 113 श्रद्धालुओं ने नवकार महामंत्र का जाप किया। नमो अरिहंताणं, नमो आयरियाणं का जाप किया गया। साध्वी लब्धि प्रभा ने कहा कि नवकार महामंत्र में बड़ी ताकत है। इस महामंत्र के जाप से घर में खुशी, सुख-समृद्धि होती है। किसी भी तरह की काम में बाधा है तो वो दूर होती है। सच्चे मन से सुबह, शाम इस मंत्र का जाम करना चाहिए। मंत्र में सभी को नमन किया गया है। एक व्यक्ति एक मिनट में 108 बार नवकार महामंत्र का जाप करता है। ऐसे में 12 हजार से अधिक बार एक घंटे में नवकार महामंत्र का जाप हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चातुर्मास में महामंत्र का जाम समय-समय पर सुख, समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है। सुबह, शाम महामंत्र का जाप श्रद्धालु घरों पर भी करते है। हर किसी को इसके लिए प्रेरित भी करना चाहिए। मंत्रों में जाप में बड़ी शक्ति होती है पर सच्चे मन से करना चाहिए। आज के समय में मनुष्य स्वार्थी हो चला है। मंदिर, साधु, संत के पास जब ही आता है जब उसको कोई जरूरत हो, कोई काम में बाधा हो, परिवार में कोई परेशानी हो। जब परिवार में खुशी हो तो वो मंदिर, साधु, संत के पास नहीं जाते है। मनुष्य को चाहिए कि वो स्वार्थी न बनते हुए सुख में भी मंदिर, साधु, संतों के पास जाकर उनसे आशीर्वाद ले। सुख में अगर जाओंगे तो दुख आपके पास नहीं आएगा। जीवन में स्वार्थी नहीं बनना चाहिए बल्कि हो सकें तो किसी के सारथी बन कर उसकी मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें