फोटो 27जेएनडी15-जीआरपी थाना में लाई गई लावारिश हालत में मिली महिला। स्रोत पुलिस
जींद। रेलवे स्टेशन पांडू-पिंडारा के पास लावारिस अवस्था में 25 वर्षीय एक महिला मिली है। उसकी पहचान अनीमा के रूप में हुई है। वह झारखंड की रहने वाली बताई जा रही है। सोमवार देर शाम जीआरपी को सूचना मिली थी कि पांडू-पिंडारा रेलवे स्टेशन पर एक प्रवासी महिला घूम रही है। सूचना मिली ही जीआरपी मौके पर पहुंची और महिला को पुलिस थाना लाया गया, जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम अनीमा बताया और प्रदेश का नाम झारखंड बताया लेकिन अन्य जानकारी नहीं बता पा रही है। इसके बाद महिला की काउंसिलिंग बाल कल्याण समिति के माध्यम से करवाई गई है। इसके बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। उप निरीक्षक बलवान सिंह ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला या उसके परिजनों के बारे में कोई जानकारी हो तो वह जीआरपी से संपर्क करे। संवाद