फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: फतेहगढ़ गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 17 Nov 2026 01:25 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद में महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मृतका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाना के फतेहगढ़ गांव में सोमवार को एक 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने और घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने व 8 लाख 70 हजार रुपये की नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ गांव निवासी 42 वर्षीय सुमन सोमवार दोपहर बाद अपने घर में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। पड़ोसियों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और सुमन को उपचार के लिए जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


शुरुआत में परिजनों ने महिला की मौत को हार्ट फेल होने का मामला समझा और पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। इसके बाद वे शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले आए। घर पहुंचने पर जब परिजनों ने सामान की जांच की तो उनके होश उड़ गए। घर की अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले और उनमें रखे लाखों रुपये के गहने तथा 8 लाख 70 हजार रुपये की नकदी गायब थी। घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद परिजनों को महिला की मौत को लेकर संदेह हुआ।

उन्होंने आशंका जताई कि अज्ञात लोगों ने पहले घर में चोरी की और इसके बाद सुमन की हत्या कर दी। परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद जुलाना थाना पुलिस की टीम व स्कवायड डॉग टीम, फोरेसिक टीम गांव में पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - कमल थाना प्रभारी जुलाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें