फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति पर मामला दर्ज

Tue, 04 Apr 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों के वार्ड-3 में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वार्ड-3 सफीदों निवासी इंद्र सिंह ने कहा कि उसकी भानजी सुषमा (34) की शादी करीब छह साल पहले उरलाना जिला पानीपत निवासी कुलदीप के साथ की थी। उसकी शादी के बाद तीन लड़कियां पैदा हुईं। शादी के बाद से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग व मारपीट करने लगे। उसके बाद तीन लड़कियां पैदा होने पर उसे ओर अधिक तंग किया जाने लगा। इस बारे में कईं बार पंचायतें भी हुईं। सुषमा का पति कुलदीप उसके साथ अनैतिक संबंध बनाता था, जिसके कारण सुषमा डिपे्रशन में रहने लगी। वह पिछले आठ महीने से उनके साथ घर पर रह रही थी और तभी से बीमार चल रही थी। काफी समय से बीमार के कारण दो अपै्रल को इलाज के लिए उसने खानपुर पीजीआई ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। इस पर शहर थाना पुलिस ने पति कुलदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें