फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जहरीला पदार्थ निगलकर महिला ने आत्महत्या

Sun, 25 Aug 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उचाना कलां गांव में महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में उचाना थाना पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर उसके पति कुलदीप समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के मंगाली गांव निवासी प्रेम ने बताया कि उनकी बेटी शकुंतला की शादी उचाना कलां निवासी कुलदीप से लगभग 20 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दाम और उसका परिवार बेटी के साथ मारपीट कर रहा था। इसको लेकर उन्होंने कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माने। 15 दिन पहले भी उनकी बेटी के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी। वह उनके घर जाकर समझाकर आए थे, लेकिन 23 अगस्त को उसकी बेटी ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना उनके दामाद कुलदीप ने दी। प्रेम ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की मौत उनके दामाद कुलदीप और ममता, मीना व जयबीर के प्रताड़ित करने के कारण हुई है। उचाना थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें