फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यूके भेजने के नाम पर महिला से 10.50 लाख की ठगी

Fri, 27 Sep 2024 05:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। विदेश भेजने के नाम पर महिला से दस लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने ईस्ट दिल्ली के शाहदरा छज्जूपुर निवासी गोल्डी शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में करनाल की बैक साइड हेरिटेज विकास कॉलोनी निवासी प्रीति ने बताया कि उसकी बेटी अंजलि जींद के स्टैंड फॉर ओवरसीज सेंटर से कोचिंग ले रही थी। वहां पर उसको सलाह दी गई कि वह विदेश भेजने का काम करते हैं। उन्होेंने बेटी को वर्क वीजा पर विदेश भेजने के लिए 27 लाख रुपये में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सहमति जताई तो आरोपी ने उनसे दो लाख रुपये एडवांस में ले लिए। इसके बाद दो लाख रुपये और मांगे। उन्होंने यह राशि आरोपी को 2 फरवरी को दे दी। इसके बाद 8 फरवरी को 8 लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद आरोपी को 50 हजार रुपये गूगल पे किए। रुपये देने के बाद भी 6 महीने बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने न तो वीजा दिया और न ही वर्क परमिट लगाया। जब उन्होंने इसके बारे में फोन किया तो आरोपियों ने फोन कॉल उठाने बंद कर दिए। वह उनके कार्यालय में जींद गए तो वहां पर आरोपी के पार्टनर गौरव व विकास मिले। उन्होंने कहा कि वह रुपये नहीं देंगे। जब उन्होंने रुपयों के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने उनको गालियां दीं और धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। उन्होंने कहा कि रुपये गोल्डी ने लिए थे। वह खुद दुबई चला गया है। वह उनके रुपयों के कोई जिम्मेदार नहीं हैं। महिला ने आरोप लगाया कि यह सेंटर लोगों को ठगने के लिए चलाया जा रहा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि पुलिस ने गोल्डी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें