जींद। महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
नरवाना शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2021 में कैथल जिले के रेहड़ा गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। जब उसने विरोध जताया तो पति जगजीत, ससुर बाला, अशोक , कविता व लक्ष्मी ने उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। इस मामले में महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।