अलेवा। बधाना गांव में प्लाट में गोबर डालने को लेकर हुए विवाद में महिला को घायल करने पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव बधाना निवासी सरोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कैथल में रह रही है। गांव में उसने अपने प्लाट की चार दीवारी निकाल कमरा बनाया हुआ है। जब वह अपने प्लाट को संभालने पहुंची तो उसमें सतीश ने गोबर डाला हुआ था। जिस पर उसने ऐतराज जताया तो सतीश परिवार उनके कमरे में घुस गया और हमला कर दिया। इसमें उसे काफी चोटें आलेवा थाना पुलिस ने सरोज की शिकायत पर सतीश, सीता, सुनील व संजू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।