फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दहेज के लिए महिला को पीटा, पांच लाख और मांगी कार

Tue, 15 Apr 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दहेज के लिए महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने उसके पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। रामराय गेट स्थित शर्मा नगर निवासी नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी भिवानी के सेक्टर-13 निवासी शुभम के साथ 8 जुलाई 2022 को हुई थी। शादी के समय वह पढ़ाई कर रही थी और परीक्षा होने के कारण वह अपनी ससुराल दोबारा 15 जुलाई 2022 को गई थी। इस दौरान करीब 20 दिनों तक ससुराल में रही थी। तब सभी आरोपी उसे ताने मारने लगे थे कि एक ही बेटा है और वो भी विश्वविद्यालय में अच्छे पद पर नौकरी लगा हुआ है। उसके लिए दहेज में कार न लाई है। आरोपी धमकी देने लगे कि तेरे मायके वालों ने इच्छानुसार दान दहेज नहीं दिया है और जो दिया है वह भी अच्छी क्वालिटी का नहीं है, इसलिए अब मायके से 5 लाख नकद और एक महंगी कार लेकर आ। उसका पति भी बार-बार अपने लिए मायके से कार लाने के लिए परेशान करने लगा। कार न लाने पर मारपीट करता था। बिना किसी बात के मारपीट करके काफी देर तक कमरे में बंद करके भूखा प्यासा रखता था। ससुर अनिल सिविल अस्पताल भिवानी से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह भी पांच लाख रुपये और कार लाने के लिए ताना देते हैं। 28 जून 2024 को उसके पति शुभम, सास नीलम और ससुर अनिल ने योजना के तहत उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति शुभम और सास नीलम के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें