फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दहेज के लिए महिला को पीटा, छह पर केस

Mon, 03 Mar 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर थाना पुलिस ने दहेज के लिए महिला से मारपीट करने के आरोप में छह ससुरालजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शहर की चौपड़ा पत्ती निवासी महिला सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में शांति नगर निवासी मुकेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तो ससुरालजनों ने उनके साथ ठीक व्यवहार किया। बाद में ससुरालजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। आरोप लगाया कि उसकी ननद मंजू ने उसके बटे के जन्म के दस दिन बाद ही कानों की बालियां मांगनी शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई अनिल देवी ने बताया कि पुलिस ने शांति नगर निवासी मुकेश, सास शीला, ननद अंजू और मंजू, दीपक, कुलदीप के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें