जींद। नरवाना के आजाद नगर के पास खेत से चोर कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। आजाद नगर निवासी दीपक ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मोहल्ले में ही कुछ दूरी पर खेत है। एक मार्च की रात अज्ञात लोग ने खेत में बने कमरे से एक मोटर, 3-4 लोहे की रॉड, तार, चाबी-पाने समेत काफी सामान चोरी कर ले गए। जब अगले दिन सुबह खेत में गए तो चोरी के बारे में पता चला। जांच अधिकारी एसआई मोहन पाल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।