फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी में महिला द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने हमला कर महिला को घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार फोरमैन श्रीभगवान बिजली निगम में कार्यरत है। महिला का कहना है कि बृहस्पतिवार को महिला घर में अकेली थी, उसी दौरान श्रीभगवान उसके मकान में घुस आया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला अपने परिजनों को घटना के बारे में बताने के लिए मायके जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के अनुसार जब वह बस स्टैंड के पास पहुंची तो श्रीभगवान ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई पर उतर आया। उसी दौरान श्रीभगवान ने ईंट उठाकर उस पर वार कर दिया। इससे उसके सिर में चोट आई। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर बिजली निगम के फोरमैन श्रीभगवान के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, विरोध करने पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें