फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हेरोइन और 37300 रुपये के साथ महिला गिरफ्तार

Sat, 18 May 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ ने लोहचब गांव से एक महिला को 33.89 हेरोइन तथा 37300 रुपये की नकदी बरामद की है। पकड़ी गई महिला की पहचान लोहचब गांव निवासी पिंकी के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ को शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि गांव लोहचब निवासी पिंकी मादक पदार्थ बेचने का काम करती है। वह अपने मकान के सामने चारपाई लगाकर मादक पदार्थ बेच रही है। सूचना पर सीआईए ने पिंकी के ठिकाने पर छापा डाला तो कुछ सामान पानी के नाले में डालकर घर में जाने लगी, मगर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। महिला पुलिसकर्मियों ने पिंकी की तलाशी ली तो चुंदड़ के पल्लू में गांठ लगी मिली। उसको खोल कर देखा तो उसमें हेरोइन थी। उसका वजन 33.89 ग्राम पाया गया है। पुलिस ने पानी की नाली की तरफ ध्यान दिया तो वहां 37,300 रुपये बरामद हुए, जिसे पिंकी ने मादक पदार्थ बेचक जुटाए थे। जांच अधिकारी गीता रानी ने बताया कि पुलिस ने हेरोइन के साथ पकड़ी गई महिला के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें