फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हनीट्रैप के मामले में 50 हजार रुपये लेती महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सिविल लाइन थाना पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में 50 हजार रुपये लेते एक महिला को गिरफ्तार किया है। बुजुर्ग की अश्लील वीडियो वायरल करने की एवज में महिला ब्लैकमेल कर रही थी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गोहाना के महम रोड निवासी 62 वर्षीय एक व्यक्ति ने पुलिस को दी एफआईआर में बताया कि पांच अप्रैल को एक महिला ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। अब वह इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने का प्रयास कर रही थी। महिला ने उससे अश्लील वीडियो की एवज में एक लाख रुपये की मांग की।
इस पर उसका 50 हजार रुपये में समझौता हो गया। उसने महिला को 50 हजार रुपये देने के लिए शहर के गोहाना रोड स्थित एक होटल में बुला लिया। वहीं उसने मामले को लेकर पुलिस को भी अवगत करवा दिया। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होटल में छापा मारा और महिला को 50 हजार रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वर्जन

बुजुर्ग से अश्लील वीडियो वायरल करने की एवज में 50 हजार रुपये मांगे जा रहे थे। इस पर पुलिस ने महिला ने काबू कर उसके कब्जे से 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। -बलजीत सिंह, प्रभारी, सिविल लाइन थाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें