जींद। शहर की एक महिला के साथ ससुरालीजनों ने दहेज को लेकर मारपीट की। महिला ने ससुर पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। महिला थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
शहर के रोहतक रोड स्थित एक कॉलोनी की महिला ने एफआईआर में बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति मंजीत, सास अनिता, ससुर जोगिंद्र सिंह और ननद प्रीति अक्सर मारपीट करते हैं। वह मायके से दहेज लाने की मांग करते हैं जब वह विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है।
आरोप लगाया कि उसके ससुर ने एक बार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जांच अधिकारी कविता ने बताया कि इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज मांगने मारपीट करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।