फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सवा साल की बेटी को घर पर छोड़कर महिला फरार

Mon, 08 Apr 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। 25 वर्षीय महिला अपनी सवा साल की बेटी को घर पर छोड़कर जेवरात और नकदी लेकर कहीं चली गई। पुलिस ने उसके पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह और उनकी मां 5 अप्रैल को घर से काम के चलते बाहर गए हुए थे। इस दौरान उनकी 25 वर्षीय पत्नी सवा साल की बेटी को घर पर छोड़कर सोने की चेन, सोने का लॉकेट व दस हजार रुपये लेकर कहीं चली गई। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें