फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर से एक लाख की नकदी और जेवरात लेकर महिला फरार

Fri, 28 Mar 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले के गांव मनोहरपुर से एक महिला घर से एक लाख रुपये और चार तोले सोना लेकर फरार हो गई है। महिला ने फरार होने से तीन दिन पहले भी 20 हजार रुपये निकाले थे। पुलिस ने महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मनोहरपुर गांव निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले उत्तराखंड के गांव थान की लड़की के साथ हुई थी। उसकी पत्नी 24 मार्च को सुबह बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। जब सुबह उठा तो घर पर उसे अपनी पत्नी नहीं मिली। जब उसने घर की तलाशी ली तो घर से एक लाख रुपये, चार तोले सोने के जेवर भी नहीं मिले। पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें