फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक का डेबिट कार्ड बदलकर दस हजार रुपये निकाले

Fri, 10 May 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पटियाला चौक पर डेबिट केबिन में युवक का डेबिट कार्ड बदलकर दस हजार रुपये ठग लिए। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


आदमपुर निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हिसार से पानीपत जा रहा था। जरूरत पड़ने पर वह पटियाला चौक पर एटीएम से राशि निकलवाने चला गया। उसका डेबिट कार्ड मशीन में फंस गया। कुछ समय के बाद बाइक सवार दो युवक वहां पर पहुंचे और पिन नंबर भरवा कर कार्ड बाहर निकाल लिया। उसी दौरान युवकों ने उसका डेबिट कार्ड बदल दूसरा थमा दिया और वहां से चले गए। कुछ समय के बाद उसके फोन पर दस हजार रुपये निकलवाने का संदेश आया। राशि को बत्तख चौक से निकलवाया गया था। जब उसने अपने डेबिट कार्ड को संभाला तो वह बदला हुआ था। शहर थाना पुलिस ने राहुल की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें