जिले में तीन लोगों के खातों से एक लाख पांच हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। ठगी के तीनों मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव आसन निवासी सुनील ने कहा कि नौ जून को उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसका खाता हुडा ग्राउंड स्थित इंडियन बैंक में है। इसी प्रकार गांव जामनी निवासी राजेश ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके किसी ने 20 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। इसी प्रकार ओम नगर निवासी पूनम ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि किसी ने उसका एटीएम चोरी करके 35 हजार रुपये निकाल लिए। सभी लोगों के मोबाइल पर संदेश आए तो उन्हें पैसे निकलने के बारे में जानकारी मिली। पुलिस न मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।