एटीएम कार्ड बदलकर 45 हजार रुपये निकालने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शाहपुर निवासी अशोक ने बताया कि पांच जनवरी को वह जींद आया हुआ था। इस दौरान एक एटीएम से रुपये निकालने लगा। उसी दौरान उसके पीछे खड़े व्यक्ति ने सहायता के नाम पर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। उसके कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर 45 हजार रुपये उसके खाते से निकालने का संदेश आया। पुलिस ने अशोक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।