फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सर्दी की दस्तक से हरी सब्जियों के दाम छू रहे आसमान

विज्ञापन
13जेएनडी01 : शहर की सब्जी मंड़ी में एक फड पर रखी सब्जियां। संवाद
विज्ञापन
जींद। सर्दी का सीजन शुरू होते ही मंड़ियों में हरी सब्जियों की बहार आने गई है। सब्जी मंडियों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। इस मौसम में लोगों की पहली पसंद मटर, गोभी, गाजर, शलगम और पालक जैसी मौसमी सब्जियां बन गई हैं लेकिन अभी हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

मटर के दाम 120 से 130 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। अदरक 100 रुपये किलो, करेला 60 रुपये किलों और गाजर 40 रुपये किलो तक बिक रही है। मौसम ठंडा होने से हरी सब्जियां न केवल स्वाद बढ़ा रही हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।
घरों में अब रोजाना हरी सब्जियों का सेवन बढ़ गया है। महिलाएं ताजी सब्जियां चुनने के लिए सुबह-सुबह मंड़ी पहुंच रही हैं। लोग ताजा और पौष्टिक सब्जियों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। आने वाले दिनों में मौसम के और ठंडा होने के साथ हरी सब्जियों की मांग और भी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

अंगूर 250 और अनार 150 रुपये किलो पहुंचे
ठंड बढ़ते ही फलों के दामों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। शहर की फल मंडियों में इस समय अंगूर और अनार के दाम आसमान छू रहे हैं। ताजा हरे अंगूर जहां 250 रुपये किलो तक बिक रहे हैं वहीं अनार 150 रुपये किलो में पहुंच गया है। हर मौसम में फल जरूरी होते हैं लेकिन अब ऊंचे दामों के चलते खरीदारी सोच-समझ कर करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें